रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बहुल्य विकास खण्ड मवई 'जो कि चारो तरफ वनों के बीच मे बसा हुआ है वही दिनांक 20 - 11 - 2021 दिवस शनिवार की शाम 4:00 बजे के आसपास वन परिक्षेत्र मवई की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के बनगौरा घाटी के समीप 6 -7 हाथियों का दल दिखाई दिया है ।तरेगांव जंगल वन क्षेत्र के वन विभाग की टीम लगातार उसका मुआयना कर रही है ।
स्थानीय लोगों एवं वन विभाग की टीम से मिली जानकारी के आधार पर हाथियों का यह दल बनगौरा क्षेत्र के खेतों की फसलों एवं खनिहाल की एकत्रित फसलों को भी चौपट कर रहे हैं |कल शाम 4:00 बजे दुर्गम घाटी के टेढ़े मेढ़े और तंग रास्ते पर वन विभाग के एसडीओ सहित पूरी टीम तैनात रही ।इस दौरान लोगों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रही ।
दुर्गम घाटी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर छह सात हाथियों को देखा गया ,जो बेहद खाई पर बने खेतों पर विचरण कर रहे थे |प्रभावित क्षेत्र के रहवासी अपने घर के सामने आग जला कर रखे हुए थे |इन्हें कच्चे मकानों एवं झोपड़ी नुमा घरों से सुरक्षित स्थानों में सजग रहने की सलाह दी गई है ।
उपरोक्त घटनाक्रम को रेवांचल टाइम्स रिपोर्टर मदन चक्रवर्ती ने भी देखा ।तकरीबन 500 मीटर की दूरी से मोबाइल से इनकी तस्वीर लेना संभव ना हो सका |
रेवांचल टाइम्स - मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |
No comments:
Post a Comment